संतकबीरनगर में सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पोल में टकराए, बहुभोज से लौट रहे थे

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

संतकबीरनगर जिले में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मृत्यु हो गई। यह घटना बखिरा थाना क्षेत्र के मनवापुर स्थित छराछ पुल के सामने हुई। मृतक आपस में जीजा-साले थे और एक बहुभोज कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान पिपरी निवासी अभिषेक यादव पुत्र रामनाथ यादव और सिद्धार्थनगर जिले के मखना खोर निवासी रोहित यादव पुत्र राम ललित यादव के रूप में हुई है। रोहित, अभिषेक के चचेरे बहनोई थे। अभिषेक अपने बड़े भाई शिव शंकर यादव के बहुभोज कार्यक्रम से रोहित को उनके ससुराल भैंसठ छोड़ने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोहित की शादी चार साल पहले हुई थी और उनकी एक बेटी भी है। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *