संभल में जेट्रोफा फल खाने से बच्ची की मौत:दो की हालत बिगड़ी, बाहर खेलते समय 3 बच्चियों ने खाया था

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

संभल में जेट्रोफा बायोडीजल फल खाने से एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना संभल जनपद के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव शोभापुर में हुई। शनिवार शाम करीब 5 बजे गांव के स्व. सोमपाल की पांच वर्षीय बेटी बबली, वीरपाल की बेटी निशा और दानवीर की बेटी नन्हीं गांव से बाहर सड़क किनारे खेल रही थीं। ग्रामीणों के अनुसार, खेलते समय तीनों बच्चियों ने सड़क किनारे खड़े जेट्रोफा बायोडीजल पेड़ के फल खा लिए। इसके कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग आने लगा। बबली बेहोश होकर गिर गई। वहां काम कर रहे ग्रामीणों ने बच्चियों को देखा और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत अपनी बेटियों को संभल के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान मध्यरात्रि में पांच वर्षीय बबली ने दम तोड़ दिया। बबली के पिता सोमपाल का पहले ही निधन हो चुका है और उसका पालन-पोषण उसके ताऊ श्रीनिवास कर रहे थे। बबली की मौत के बाद परिवार में शोक छा गया। संभल के निजी अस्पताल में इलाज के बाद निशा और नन्हीं की हालत में सुधार हुआ है, लेकिन उनका इलाज अभी भी जारी है। परिवार के लोग बबली के शव को गांव ले गए और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। जानिए क्या होता है जेट्रोफा फल जेट्रोफा एक जहरीला, हरे रंग का होता है। यह पकने पर पीला या काला-भूरा हो जाता है। दिखने में फल जैसा लगता है। इसके अंदर काले रंग के बीज होते हैं। यह बीजे मनुष्यों और जानवरों के लिए जानलेवा होते हैं। इस फल का मुख्य उपयोग इसके बीजों से बायोडीजल निकालने में होता है, लेकिन इसके अन्य उपयोग भी हैं, जैसे कि औषधीय गुण और तेल से निकले अवशेषों का ऊर्जा उत्पादन में उपयोग।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *