संभल में पिकअप-ट्रैक्टर की भिड़ंत, चालक की मौत:बरातियों से भरी पिकअप में 8 घायल, रसूलपुर जा रही थी बारात

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

संभल में बरातियों से भरी एक पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में पिकअप चालक की मौत हो गई। इस हादसे में आठ अन्य बराती घायल हो गए। पिकअप में कुल 30 लोग सवार थे। यह सड़क हादसा शनिवार रात करीब 8:30 बजे संभल जिले की गुन्नौर तहसील के थाना रजपुरा क्षेत्र में गंवा-बबराला रोड पर स्थित गांव देवपुरा के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। मृतक पिकअप चालक की पहचान हरिओम यादव (30) पुत्र रामेश्वर यादव के रूप में हुई है, जो गांव सौंधन मौहम्मदपुर, थाना कैलादेवी, संभल का निवासी था। शनिवार शाम 6 बजे गांव सौंधन निवासी होतीलाल के बेटे शंभू की बारात थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव रसूलपुर जा रही थी। इसके एक घंटे बाद गांव के 30 लोग पिकअप में सवार होकर निकले थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में भोजराज, सोपाली, योगेश, धर्मेंद्र, पुष्पेंद्र, हरिओम, भूरे और नत्थू शामिल हैं, सभी सौंधन गांव के निवासी हैं। पिकअप चालक हरिओम की हालत गंभीर थी, उसे प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर किया गया था। हालांकि, मुरादाबाद ले जाते समय संभल के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष निशांत कुमार राठी ने बताया कि सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हुई है, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। हरिओम की मौत की खबर से शादी वाले घर और मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *