सड़क हादसे में बीएसएफ जवान की मौत:औरैया में स्कूटी फिसली, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम; बेटा जेल में है बंद

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फफूंद थाना क्षेत्र के चमनगंज निवासी बीएसएफ जवान मोहम्मद हलीम खान (58) की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना मुरादगंज तिराहे के पास उस समय हुई जब वे स्कूटी से अपनी साली और उसके बच्चे को औरैया छोड़ने जा रहे थे। मोहम्मद हलीम खान फफूंद से औरैया जा रहे थे। मुरादगंज तिराहे के पास स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लगाने के बाद उनकी स्कूटी डिवाइडर से टकराकर फिसल गई, जिससे वे सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। उनके साथ मौजूद बच्चे ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मोहम्मद हलीम खान बीएसएफ में एएसआई के पद पर दुर्ग, छत्तीसगढ़ में तैनात थे। वे अपने बेटे की शादी के लिए छुट्टी पर घर आए थे। उनके बेटे की शादी 6 नवंबर को हुई थी। परिजनों ने उनके बटालियन के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी है। मृतक का इकलौता बेटा वर्तमान में इटावा जेल में बंद है। शादी के बाद कानपुर की एक युवती ने बेटे पर अवैध शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *