सड़क हादसे में युवक की मौत:बाराबंकी के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रमेश रावत पुत्र मुनेश्वर के रूप में हुई है। घायल युवक राहुल वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा है। दोनों सरैयाडीह, दहिला निवासी थे और दहिला डेरी के सामने एक बिल्डिंग में काम करके घर वापस जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद राहुल वर्मा को गंभीर हालत में एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी त्रिवेदीगंज ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोनी कटरा थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मृतक रमेश रावत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *