सपा की 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जायेगी मणिकर्णिका:राजमाता अहिल्याबाई की खंडित मूर्ति की लेगी जानकारी,पुलिस ने किया नजरबंद

📅 Published: January 24, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल आज मणिकर्णिका घाट जाएगा। सपा नेताओं का कहना है कि प्रतिनिधि मंडल राजमाता अहिल्याबाई की मूर्ति को खंडित करने की पूरी जानकारी लेगा। इसके बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजेंगे। लेकिन उनके इस ऐलान से पहले पदाधिकारियों और पार्टी से जुड़े नेताओं को पुलिस ने नजर बंद कर लिया है। जिसकी तस्वीर अब वह अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब जानिए कौन लोग हैं शामिल इसमें तीन सांसद भी रहेंगे। सपा के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, बलिया के सांसद सनातन पांडेय, मछली शहर के सांसद प्रिया सरोज, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, सुल्तानपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, दक्षिणी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी किशन दीक्षित, राज्य कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र पाल उर्फ पिंटू पाल, अजहर अली सिद्दीकी भी प्रतिनिधि मंडल में शामिल हैं। सभी प्रतिनिधि सदस्यों के पास प्रदेश मुख्यालय से पत्र गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *