सरकारी टीचर पत्नी की दातर से गला काटकर हत्या:ससुराल फोन कर कहा- वह पूरी हो गई, बैड पर मिली खून से लथपथ लाश, पति गिरफ्तार

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब के तरनतारन में पति ने सरकारी टीचर पत्नी की दातर से गला काटकर हत्या कर दी। कत्ल के बाद ससुराल फोन कर कहा कि टीचर की मौत हो गई है। परिजन तुरंत वहां पहुंचे तो टीचर की खून से लथपथ लाश बैड पर पड़ी हुई थी। वारदात का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची। घर के CCTV कैमरे बंद मिले। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर दातर कब्जे में ले लिया है। मृतका जसपाल कौर की उम्र 35 साल थी और उसका 11 साल का बेटा भी है। वह सरकारी स्कूल में टीचर थी। उसकी शादी खडूर साहिब के अमरबीर के साथ हुई थी। वहीं टीचर के परिवार ने आरोप लगाए कि इस साजिश में मृतका के सास-ससुर भी शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। टीचर के रिश्तेदार किसान नेता ने चेतावनी दी कि अगर पति के साथ सास-ससुर पर कार्रवाई न हुई तो वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मां ने कहा- पहले से मारपीट करता था
टीचर जसपाल कौर की मां ने कहा- वह अमृतसर के रहने वाले हैं। बेटी की शादी खडूर साहिब में हुई थी। बेटी का पति अमरबीर सिंह पहले से उसके साथ मारपीट करता था। अब पति और सास-ससुर ने मिलकर दातर से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हमें शुक्रवार तड़के 4 बजे पता चला। हम तुरंत यहां पहुंच गए। इन्हें कड़ी सजा होनी चाहिए। पहले भी झगड़ा होता रहता था। बहन बोली- आरोपी का बाहर चक्कर था
बहन किरणबीर कौर ने कहा- जसपाल मुझसे छोटी थी। जसपाल और उसके पति का पहले से झगड़ा रहता था। इसके बारे में हमें नहीं बताया गया था। इन्होंने सुबह बता दिया कि उसकी मौत हो गई है। पति अमरबीर का बाहर भी चक्कर था लेकिन बहन ने कभी इसके बारे में नहीं बताया। रिश्तेदार किसान नेता बोले- फर्श धोया, कपड़े भी बदले
भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के मुख्य प्रवक्ता अमृतपाल सिंह जौड़ा ने कहा- जसपाल कौर मेरी भतीजी थी। मुझे लेट इस घटना के बारे में पता चला। जहां तक कत्ल की साजिश बेनकाब हुई, उसमें पता चला कि यह माता-पिता और बेटे की साजिश थी। ये लोग काफी देर से लड़की से झगड़ा करते थे। लड़के के बाप ने रिश्तेदार को फोन कर बताया। यहां कैमरे बंद मिले। फर्श धोया गया। लड़की के कपड़े बदले हुए हैं। अगर तीनों के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ तो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वारदात को लेकर पुलिस की 4 अहम बातें…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *