सरदार पटेल जयंती पर मऊ में तिरंगा पदयात्रा:मंत्री दानिश आजाद हुए शामिल, हाथों में तिरंगा, गूंजे भारत माता की जय के नारे

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मऊ के घोसी विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर इंदारा से मझवारा तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी के नेतृत्व में आयोजित हुई। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यह पदयात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में थी। पदयात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए। इसमें शामिल लोगों ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया और देश में एकता व भाईचारे का संदेश दिया। ‘एकता पद तिरंगा यात्रा’ का मुख्य उद्देश्य देश की एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। सैकड़ों लोगों की सहभागिता वाली यह यात्रा मझवारा बाज़ार स्थित माँ वैष्णो इंटर कॉलेज में समाप्त हुई।समापन कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के देश को एकजुट करने के प्रयासों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ‘लौह पुरुष’ की सोच और संकल्प को आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी और राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, जिलाध्यक्ष रामआश्रय मौर्या, दीनबंधु राय, फिरोज़ अंसारी, राघवेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह विक्की, सुरेश राजभर और योगेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *