पंजाब के खंडूर साहिब के सांसद अमृतपाल की माता बलविंदर कौर को कनाडा जाते समय दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। वह, अपनी बेटी से मिलने के लिए कनाडा जा रही थी। उनका कहना है कि जब अथॉरिटी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अमृतसर के एसएसपी के आदेश पर उन्हें रोका गया है। बलविंदर कौर का कहना है कि उन पर कोई केस दर्ज नहीं है, फिर भी उन्हें एयरपोर्ट पर रोककर परेशान किया गया।
कोई केस दर्ज नहीं फिर भी रोका
बलविंदर कौर ने कहा कि वह अपनी बेटी के पास कनाडा जा रही थीं, उनकी बेटी के यहां बेटा हुआ है। मेरे ऊपर कोई केस दर्ज नहीं है, फिर भी क्यों रोका गया। उन्होंने कहा कि 3-4 साल से उनका वीजा लगा हुआ है, फिर भी उन्हें रोक लिया गया। उनकी बेटी एडमिट होने के लिए (अस्पताल में) गई थी। साढ़े 3 बजे उनकी फ्लाइट थी। मामले में अमृतपाल के चाचा की अहम बातें….
सांसद अमृतपाल की मां को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका:कनाडा में बेटी को लड़का हुआ, मिलने जा रही थी; चार साल पहले लगा था वीजा
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
