सिद्धार्थनगर में अवैध पनीर फैक्ट्री पर कार्रवाई:386 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, 10 नमूने जांच को भेजे गए

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा तहसील क्षेत्र के नागचौरी गांव में चल रही एक अवैध पनीर निर्माण फैक्ट्री पर गुरुवार को खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। बस्ती मंडल के सहायक आयुक्त (खाद्य) की अगुवाई में बनी संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मिलावटखोरी के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में क्या मिला जांच टीम ने मौके पर स्वास्थ्य मानकों की गंभीर अनदेखी पाई। फैक्ट्री में बेहद गंदगी, अवैध सामग्री का अंबार और बिना मानक प्रक्रिया के पनीर बनता मिला। टीम ने पनीर, दूध, सोया मिल्क, सफॉलाइट, रानीपाल, स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल और सैकरिन सहित कुल 10 नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला भेजे। टीम ने मौके पर ही बड़ी मात्रा में मिलावटी उत्पाद 386 किलो मिलावटी पनीर, 178 लीटर मिलावटी दूध, 208 लीटर लिक्विड सोयाबीन नष्ट करवाए। वहीं 223 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर, 238 लीटर रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल सीज कराया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ये सभी सामग्री उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती थी। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि यह इकाई बड़े पैमाने पर मिलावटी पनीर और दूध तैयार कर सप्लाई कर रही थी।लैब रिपोर्ट आने के बाद संचालकों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में ये रहे शामिल इस दौरान कार्रवाई में सहायक आयुक्त (खाद्य) वीके पांडेय, सहायक आयुक्त आरएल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रेश प्रसाद, जय प्रकाश, हीरा लाल, रंजन कुमार श्रीवास्तव, नीरज कुमार चौधरी शामिल रहे। वहीं टीम ने कहा कि जनपद में मिलावटखोरों पर ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *