सिद्धार्थनगर में खून से लथपथ महिला का शव मिला:सिर पर गहरे घाव के निशान, हत्या की आशंका

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम बोकनार में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गांव से कुछ दूरी पर नहर किनारे एक झोपड़ी में रहने वाली 25 वर्षीय हाजरा पत्नी कमरुद्दीन का शव शुक्रवार रात उसके घर में खून से लथपथ मिला। उसके सिर को कुचला गया था, जिससे यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस मृतका के पति कमरुद्दीन, जो पेशे से बिजली मिस्त्री हैं और शोहरतगढ़ में काम करते हैं, शुक्रवार सुबह रोज की तरह काम पर गए थे। रात करीब 10 बजे जब वे लौटे, तो उन्होंने अपनी पत्नी को झोपड़ी में मृत पाया और उसके सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही कमरुद्दीन की मां और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और झोपड़ी की गहन तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के हालात संदिग्ध हैं और सिर पर गहरी चोट मिलने से प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका बन रही है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से बातचीत कर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *