सीएम योगी कल संगम नोज पर करेंगे गंगा पूजन:22 को आएंगे प्रयागराज, माघ मेले की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और मेला प्राधिकरण ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दौरे में सीएम धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और माघ मेला-2026 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। सुबह 09:45 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ 22 नवंबर की सुबह 09:45 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर राजकीय हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। आगमन पर अधिकारियों द्वारा औपचारिक स्वागत किया जाएगा। 09:50 बजे होटल कान्हा श्याम पहुंचेंगे हेलीपैड से मुख्यमंत्री होटल कान्हा श्याम जाएंगे, जहां वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए होटल में सुरक्षा और प्रोटोकॉल की विशेष व्यवस्था की गई है। 10:10 बजे संगम नोज के लिए प्रस्थान होटल कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का काफिला कार द्वारा संगम नोज के लिए रवाना होगा। 10:30 बजे संगम नोज पर गंगा पूजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगम नोज पर गंगा पूजन करेंगे।गंगा तट पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत संतों और धर्माचार्यों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना की जाएगी। 10:45 से 11:15 बजे मेला क्षेत्र भ्रमण और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन गंगा पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। साथ ही बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। मेला क्षेत्र में मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेंगे। 11:20 से 11:50 बजे ICCC सभागार में समीक्षा बैठक सीएम योगी आईसीसीसी सभागार, मेला प्राधिकरण पहुंचेंगे। यहां वे माघ मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में प्रशासन, पुलिस और मेला विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। 11:55 बजे परेड ग्राउंड हेलीपैड के लिए प्रस्थान समीक्षा के बाद कार द्वारा सीएम परेड ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। 12:00 बजे बमरौली एयरपोर्ट के लिए उड़ान सीएम यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 12:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर आगे प्रस्थान दोपहर 12:20 बजे मुख्यमंत्री बमरौली एयरपोर्ट पहुंचकर आगे की यात्रा पर निकल जाएंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *