सीतापुर में अवैध अतिक्रमण पर डीएम का एक्शन:बिसवां-मिश्रिख में चला बुलडोजर, दोबारा कब्जे पर 10 हजार जुर्माने की चेतावनी

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सीतापुर में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे डीएम के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने बिसवां और मिश्रिख कस्बों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए नालों, फुटपाथों तथा सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोज़र चलवाया। कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। बिसवां में ईओ नीलम चौधरी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने बिसवां–सिधौली रोड पर बड़े चौराहे से लेकर रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क के दोनों ओर किए गए कब्जों को हटाया। नालों पर बढ़ाए गए प्लेटफॉर्म, टीनशेड व दुकानों का अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की गई। ईओ नीलम चौधरी ने सख्त चेतावनी दी कि यदि दोबारा नालों या सड़क पर कब्जा किया गया तो 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार चलेगा, जिससे नगर की नालियों की सफाई सुचारू रूप से हो सके और शहर स्वच्छ व सुंदर दिखे। साथ ही दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर अपनी दुकानों के आगे लगाए गए टीनशेड खुद हटाने का निर्देश दिया गया, अन्यथा पालिका द्वारा कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। वहीं मिश्रिख में भी नगर पालिका प्रशासन ने नहर चौराहे पर अवैध अतिक्रमण हटाया। नैमिष मार्ग पर लोगों ने फुटपाथ तक अपनी दुकानों का विस्तार कर लिया था, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही कब्जाधारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने अपना अवैध निर्माण स्वयं हटा लिया, जबकि कुछ अतिक्रमण पालिका टीम द्वारा तोड़ दिए गए।जिले में लगातार चल रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि डीएम डॉ. राजा गणपति आर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं और आगामी दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *