सूर्यघर योजना समीक्षा में डीएम ने नाराजगी जताई:महाराजगंज में कहा- 'सी' ग्रेड अस्वीकार्य; स्मार्ट मीटर-बैंक आवेदनों में तेजी लाने के निर्देश

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज अपने कार्यालय में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस बैठक में योजना की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों और वर्तमान अवरोधों पर गहन चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने योजना को ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के लिए सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना आवश्यक है, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके और सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति में सुधार हो। समीक्षा के दौरान, पीओ नेडा ने बताया कि नवंबर माह के लिए 1635 सूर्यघर स्थापित करने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष अब तक 899 सूर्यघर स्थापित किए जा चुके हैं। वर्तमान में जनपद का ग्रेड ‘सी’ है। उन्होंने धीमी प्रगति का कारण स्मार्ट मीटर स्थापना और बैंकों द्वारा आवेदनों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति न होना बताया। जिलाधिकारी ने इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के सभी अधिशासी अभियंताओं को स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीओ नेडा को वेंडर-वार लक्ष्य निर्धारित कर उनकी प्रगति की निरंतर समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। बैंकों में लंबित आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए, जिलाधिकारी ने बैंकवार सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने एलडीएम के माध्यम से सभी बैंक शाखाओं के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बैंक स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं है और शिथिलता पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने आगे कहा कि योजना की प्रगति में ‘सी’ ग्रेड किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सूर्यघर स्थापना को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का शत-प्रतिशत लाभ जनता तक पहुँच सके।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *