सेन्ट पीटर्स कॉलेज आगरा में 179वां वार्षिक स्पाेर्ट्स डे एवं सांस्कृतिक उत्सव बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम कॉलेज स्पोर्ट्स कैम्पस में हुआ। और इसमें छात्र-छात्राओं ने खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिग्रेडियर हेमन्त सिंह (कमांडेंट आर्मी डिफेंस सेंटर), कॉलेज प्रेसीडेंट श्रद्धेय आर्चविशप डॉ. राफी मंजलि, एवं सम्मानीय अतिथि निवर्तमान आर्चविशप डॉ. अल्वर्ट डिसूजा उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत ‘असतो मा सद्गमय’ की प्रस्तुति और आकर्षक सामूहिक प्रार्थना नृत्य से हुई। कॉलेज प्रेसीडेंट का स्वागत फादर इग्नेशियस मिरांडा ने किया, जबकि छात्रों ने मुख्य अतिथि और सम्मानीय अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया। क्रॉस कंट्री रेस के विजेताओं सीनियर छात्र प्रबल कुमार गुप्ता, जूनियर छात्र अबिरल डागडिया और प्राइमरी छात्र आकर्ष गुप्ता ने मशाल लेकर ‘खेल ज्योति’ प्रज्ज्वलित की। मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य द्वारा चारों सदनों के झंडे हाउस कैप्टन्स को प्रदान किए गए और मार्चपास्ट के बाद विक्ट्री स्टैंड पर लगाए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आर्मी, नेवी, एयर फोर्स और पुलिस की ड्रेस में परेड प्रस्तुत की। इसके बाद फ्लोट के माध्यम से चारों हाउस के छात्रों ने गुजराती, पंजाबी, कश्मीरी और राजस्थानी परिधानों में नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद हर्डल रेस का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। क्लास 1st से 3rd तक के बच्चों ने ‘चाइनीज फैन ड्रिल’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ड्रिल प्रस्तुत की। इसके बाद मास पी.टी. में समस्त छात्रों ने अनुशासनपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन ग्रैंड फिनाले डांस और देशभक्ति भाव से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। आखिर में राष्ट्रगान की धुन के साथ 179वां Sports Day एवं सांस्कृतिक उत्सव संपन्न हुआ। इस आयोजन में खेल विभाग के अध्यापकों, उद्घोषक समूह और छात्रों ने मिलकर उत्कृष्ट सहयोग दिया।
सेन्ट पीटर्स में मनाया गया स्पोर्ट्स डे:छात्रों ने आर्मी, नेवी, एयर फोर्स और पुलिस की ड्रेस में की परेड, हर्डल रेस में भी दिखा जोश
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
