सोनभद्र में सपाईयों ने मुलायम सिंह यादव को याद किया:श्रमिकों को हलवा-घुघरी खलाई, बताया सच्चा समाजवादी नेता

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। यह कार्यक्रम आरटीएस चौक पर गरीब और मजलूम श्रमिकों के बीच आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हलवा और घुघरी खिलाकर लोगों का मुंह मीठा कराया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने इस अवसर पर कहा कि नेता जी गरीब और मजलूम किसानों के रूप में हमेशा जीवित रहेंगे। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव हमेशा कार्यकर्ताओं को गरीब और मजलूमों के बीच जाकर उनकी मदद करने का निर्देश देते थे, जिसे वे सच्चा समाजवाद मानते थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने मुलायम सिंह यादव को ‘धरती पुत्र’ और गरीब, मजलूम तथा किसानों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि नेताजी हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद करने और उनकी समस्याओं को सुनने का संदेश देते थे। यही सच्चा समाजवाद है। सपा कार्यकर्ताओं ने दोहराया कि वे नेताजी के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। उनकी जयंती पर श्रमिकों के बीच आकर उनका मुंह मीठा कराया गया और उन्हें हलवा-घुघरी दी गई। कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव को शत-शत नमन किया। महिला सभा प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि नेता जी ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। वहीं, सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मुलायम सिंह यादव ने युवाओं को भी हमेशा प्रोत्साहित किया और सभी वर्गों को सम्मान देते थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व नगर उपाध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा, अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी, विक्की शेख, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, गोपाल गुप्ता, धीरज भारती और अशोक पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *