सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:मतदाता पुनरीक्षण की अवधि 3 माह बढ़ाने की मांग

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जनपद सोनभद्र में मतदाता पुनरीक्षण (SIR) की अवधि को तीन महीने बढ़ाने की मांग की गई है। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि सोनभद्र एक अति पिछड़ा जिला है, जिसके कारण यहां के मतदाताओं को समय पर मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और फोटोकॉपी की दुकानों के अभाव में आदिवासियों को फॉर्म भरने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने में दिक्कतें आ रही हैं। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) समय पर मतदाताओं के घर नहीं पहुंच रहे हैं और फॉर्म भरने का कार्य नहीं कर रहे हैं। यदि फॉर्म दिए भी जाते हैं, तो उन्हें भरने की पूरी जानकारी नहीं दी जाती, जिससे फॉर्म में त्रुटियां हो रही हैं।
महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने बताया कि अभी तक BLO द्वारा केवल 20 से 30 प्रतिशत फॉर्म ही वितरित किए गए हैं, जबकि 70 प्रतिशत मतदाताओं को फॉर्म दिए ही नहीं गए हैं। इस कार्यक्रम में बैजनाथ भारती, मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि, दीना पटेल और कलावती भारती सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *