सोनभद्र में सीएम डैशबोर्ड से विकास कार्यों की समीक्षा:102 और 108 एम्बुलेंस के धीमे कार्यों पर मांगा जवाब

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था के अंतर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत और समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के फॉर्म विद्यालयों से जल्द से जल्द अग्रसारित किए जाएं। 150 से ऊपर की आबादी वाले गांव में पक्की सड़क बनेगी मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड और प्रान्तीय खण्ड को जनपद के उन सभी ग्राम सभाओं और मजरों को चिह्नित करने का निर्देश दिया जिनकी आबादी 150 से अधिक है, इन स्थानों पर पक्की सड़क निर्माण के लिए सर्वे कर एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया, ताकि कोई भी ग्राम पंचायत सड़क मार्ग से वंचित न रहे। क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सोनभद्र जनपद के सभी विकास खण्डों में स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की जाए,जिससे प्रत्येक विकास खण्ड में स्टेडियम का निर्माण संभव हो सके। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान 102 और 108 एम्बुलेंस के संचालन में धीमी प्रगति सामने आई।इस पर जिलाधिकारी ने 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा के मैनेजर को स्पष्टीकरण जारी करने और उच्च स्तर पर पत्राचार करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार,जिला कार्यक्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर को नल से जल’योजना की प्रगति धीमी पाए जाने पर, जिलाधिकारी ने क्रमशः जिला कार्यक्रम अधिकारी और अधिशासी अभियन्ता जल निगम को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों,लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्यों के प्रगति में तेजी लायी जाये, नही तो जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करनाा सुनिश्चित किया जायेगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *