सोशलमीडिया पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और पुलिस पर की अभद्र टिप्पणी:पुलिस ने पिटाई लंगड़ाते हुए थाने से निकला आरोपी

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फिरोजाबाद में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को एका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भगवाधारी और पुलिस पर अभद्र टिप्पणी करते हुए गाली भी दी थी। एका पुलिस ने आरोपी को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूसों के साथ पकड़ा और जेल भेज दिया। रविवार को आरोपी का अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान भदाना निवासी उमेश के रूप में हुई है। आरोप है कि वायरल वीडियो में उमेश खुद को ट्रक चालक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भगवाधारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। इससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल बिगड़ने की आशंका थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ जसराना के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। यह टीम लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी उमेश को नगला पसी रोड से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर उमेश के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सामाजिक सौहार्द बिगड़ने वालों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा। इसलिए सोशल मीडिया पर कोई भी कंटेंट जांच पड़ताल के बाद ही अपलोड करें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *