सौरभ हत्याकांड में टली सुनवाई 22 जनवरी लगी अगली तारीख:मुस्कान-साहिल ने मिलकर की थी मर्चेंट नेवी ऑफिसर की हत्या

📅 Published: January 17, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में शनिवार 17 जनवरी को होने वाली सुनवाई फिलहाल टल गई है। शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी है। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख अब 22 जनवरी लगाई है। इस दिन इलेक्ट्रानिक साक्ष्य देने वाले की सुनवाई होगी। जिला जज के यहां उसे सुनवाई के लिए बुलाया गया है। यह था पूरा हत्याकांड
बता दें कि मार्च 2025 में मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ की उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू मारकर पहले उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश ठिकाने लगाने के लिए पहले लाश को तीन टुकड़ों में काटा इसके बाद लाश के टुकड़ों को नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम में रखकर लाश को सीमेंट का घोल डालकर सील कर दिया था। इसके बाद दोनों हिमाचल, उत्तराखंड में घूमने चले गए थे।
दोनों जब 17 मार्च को वापस लौटे थे तब इस हत्या का खुलासा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को अरेस्ट करके जेल में भेज दिया था। तभी से मुस्कान, साहिल दोनों जिला जेल में बंद हैं। जिला जज की कोर्ट में चल रहा ट्रायल सौरभ की हत्या के केस का ट्रायल मेरठ जिला जज की कोर्ट में ट्रायल पर चल रहा है। अब तक इस केस में 15 गवाहों के बयान पूरे हो चुके हैं। माना जा रहा है कि फरवरी 2026 के अंत तक केस में फैसला आ जाएगा। अब केस में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य पेश करने वाले, फोरेंसिक टीम और होटल मैनेजर की गवाही बाकी है। जो फरवरी 15 के आसपास तक हो जाएगी। इसी क्रम में 17 जनवरी को भी गवाही थी, लेकिन शनिवार की वजह से गवाही नहीं हो सकी। अगली तारीख 22 जनवरी लगी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *