स्टाफ की लापरवाही ने मेरे बच्चे को तड़पाया:मेरठ में मनराज के पिता ने कहा- कुछ समझते उससे पहले घाव पर डाल दी फेवीक्विक

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरा कसूर सिर्फ इतना है कि मैंने अस्पताल के स्टाफ को यह बोला कि क्या टांकों का कोई विकल्प भी है ये कहना है ढाई साल के मासूम मनराज के पिता जसपिंदर सिंह का जिनके बेटे के घाव को भाग्यश्री अस्पताल में फेविक्विक से बंद कर दिया गया। पूरा प्रकरण उन्होंने बताया तो उनकी आंखें भर आई उन्होंने कहा कि भगवान ऐसा दर्द किसी के बेटे को न दे जैसा दर्द पूरी रात मेरे बेटे ने झेला। खून देखकर घबरा गया था
जसपिंदर ने बताया कि जैसे ही मेरे बेटे को खेलते हुए चोट लगी तो मैंने घाव देखा , काफी गहरा था। मैं तुरंत उसे लेकर भाग्यश्री हॉस्पिटल पहुंचा जहां मैंने सिर्फ इतना कहा कि मेरे बच्चे को टांके के निशान न दिखे अगर ऐसा कुछ हो जाए तो आप देख लीजिए। स्टाफ ने कहा आप निश्चिंत रहें और बाहर से जाकर एक फेवीक्विक लेकर आइए। जैसे ही मैं पास की दुकान से फेवीक्विक लेकर आया, उसे समय मेरा बेटा मेरी पत्नी इरविन कौर के हाथ में था स्टाफ ने मेरे हाथ से फेवीक्विक ली और उसके गांव के ऊपर फेवीक्विक डालते हुए उसे बंद कर दिया। समझने का नहीं मिला मौका
बच्चे के पिता ने कहा जब तक मेरे कुछ समझ में आता उससे पहले उन्होंने घाव बंद कर दिया था, मैंने आपत्ति जताते हुए कहा कि एक टेटनेस का इंजेक्शन तो लगा दीजिए तो उन्होंने कहा कोई दिक्कत नहीं है आप सुबह ले आना तब लगा देंगे। उसके बाद मैंने पूछा कि इस पर कोई पट्टी या बैंडेज कर दीजिए तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। पूरी रात नहीं सो पाया परिवार
जसपिंदर ने बताया कि बच्चे को इतना दर्द था मैं और मेरा परिवार सुबह तक सो नहीं पाए। इसके बाद मैं सुबह उसको लेकर लोकप्रिय अस्पताल पहुंचा वहां मुझे डॉक्टर सिद्धार्थ मिले। जिन्होंने लगभग 3 घंटे मेरे बच्चे का इलाज किया और उसके घाव को साफ कर उसमें चार-पांच टैंक लगाकर घाव को बंद किया डॉ ने बताया गहरा है घाव
बच्चे के पिता ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर सिद्धार्थ से जब बच्चे के पिता ने टांको का विकल्प पूछा तो उन्होंने बताया कि घाव गहरा है इसमें टांके ही फिर मैं अपने बेटे का इलाज कराने के बाद घर आ गया अग हर तीन दिन में उसकी पट्‌टी बदली जाती है। मेरे बच्चे ने भाग्यश्री अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण जितना दर्द सहन किया उतना किसी और के बच्चे को न करना पड़े। जांच के आधार पर करूंगा कार्रवाई
​​​​​​​बाद में जब भाग्यश्री अस्पताल पहुंचा और इस प्रकार इलाज में लापरवाही का विरोध किया तो अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने कहा आप हमसे बहस मत कीजिए । इसके बाद मैंने सीएमओ ऑफिस में शिकायत की अब जांच के बाद जो दोषी पाया जाएगा मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा ताकि भविष्य में किसी और के बच्चे के साथ ऐसा ना हो औश्र जितने दर्द में मेरा बेटा रहा मैं यह नहीं चाहता कि भविष्य में किसी और के बेटे को भी या दिन देखना पड़े। ——————— ये खबर भी पढ़ें… ढाई साल के बच्चे को फेवीक्विक लगाने वाला सस्पेंड:आंख के ऊपर लगी चोट को चिपकाया था, हॉस्पिटल के डायरेक्टर बोले- पैरेंट्स झूठ बोल रहे मेरठ में ढाई साल के बच्चे को घर में खेलते समय मेज का कोना आंख के ऊपर लग गया। चोट लगने से बच्चे की आईब्रो के नीचे खून बहने लगा। पैरेंट्स बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास गए। जहां उन्होंने टांके लगाने के बजाय फेवीक्विक लगा दी। उसे 12 घंटे तक असहनीय दर्द हुआ। इसके बाद परिजन उसे दूसरे अस्पताल लेकर गए। जहां फेवीक्विक को हटाने में 3 घंटे लग गए। इसके बाद डॉक्टरों ने घाव को खोलकर 5 टांके लगाए। पढ़ें पूरी खबर…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *