स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर:21 लोगों की मौत, 73 घायल; दोनों ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे

📅 Published: January 19, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

स्पेन के कॉर्डोबा प्रांत में रविवार रात एक ट्रेन पटरी से उतरकर दूसरी ट्रेन से टकरा गई। हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 73 यात्री घायल हैं। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, दोनों ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे। रिपोर्ट के मुताबिक, मलागा से मैड्रिड जा रही ट्रेन पटरी से उतरकर पास की लाइन पर चली गई और वहां मैड्रिड–हुएलवा रूट पर चल रही AVE ट्रेन से टकरा गई। स्थानीय स्वास्थ्य मंत्री एंटोनियो सैंज ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और घायलों को छह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्पेन रेल हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… यात्री बोले- भूंकप जैसा झटका लगा ANI की रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ। स्पेनिश पब्लिक ब्रॉडकास्टर RTVE के पत्रकार साल्वाडोर जिमेनेज भी इर्यो ट्रेन में सफर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन के आखिरी दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से एक पूरी तरह पलट गया। जिमेनेज के मुताबिक, ट्रेन शाम 6:40 बजे समय पर मलागा से रवाना हुई थी। कुछ देर बाद अचानक जोरदार झटका लगा और ट्रेन पटरी से उतर गई। इसके बाद यात्रियों को हथौड़ों से खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। कई यात्रियों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलना पड़ा। इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं। कुछ यात्रियों ने ट्रेन के अंदर धुआं भरने की भी शिकायत की। मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच ट्रेन सर्विस सस्पेंड स्पेन की रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी ADIF ने बताया कि मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच सभी ट्रेन सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित कर दी गई हैं। मौके पर आपातकालीन सेवाएं तैनात हैं और राहत-बचाव कार्य रातभर जारी रहा। स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने कहा कि वह ADIF के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर से हालात पर नजर रखे हुए हैं।​ ​​रेस्क्यू ऑपरेशन में स्पेन की सेना की इमरजेंसी यूनिट्स भी शामिल की गई हैं। रेड क्रॉस की टीमें घायलों के इलाज में स्वास्थ्य अधिकारियों की मदद कर रही हैं। यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *