स्वामी प्रसाद मौर्य का ललितपुर में पुतला फूंका:बागेश्वर धाम महाराज पर दिया था बयान, बजरंग सेना का प्रदर्शन

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

ललितपुर में बजरंग सेना ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ दिए गए उनके कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में किया गया। बजरंग सेना ने घंटाघर पर पुतला दहन कर नारेबाजी की। स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बागेश्वर धाम महाराज के विरुद्ध बयान दिया था। इस बयान को लेकर हिंदूवादी संगठन बजरंग सेना ने कड़ा विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन के लिए बजरंग सेना के कार्यकर्ता गुरुवार को शहर के तुवन मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। शाम करीब 5 बजे, कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला बनाकर उसे शहर की सड़कों पर घसीटते हुए घंटाघर तक पहुंचाया। घंटाघर पर पुतले का जूता-चप्पल से स्वागत किया गया और स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ नारे लगाए गए। इसके बाद, सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुतले का दहन किया। बजरंग सेना ने स्वामी प्रसाद मौर्य को देश विरोधी ताकतों का एजेंट बताया। इस दौरान बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक पस्तोर सहित राधे गोस्वामी, दीपक त्रिपाठी पंडा, अजयराज दुबे, खुशाल समैया, रामकुमार तिवारी, जितेंद्र नायक, रामसिंह यादव, अनुराग पटैरिया, हर्ष श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, जयराम सेन, दीपक नायक, अभिराज पुरोहित, आदर्श दुबे, विकास मिश्रा, कृष्णकांत कुशवाहा, रानू नामदेव, संतोष कुशवाहा, शिवकुमार चंदेल, हेमंत वर्मा, जय कुमार पंथ, मोनू तिवारी, अनुराग बिदुआ, कपिल नायक और मनीष दुबे जैसे कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *