हमीपुर में सड़क हादसे में युवती की मौत:बच्ची का इलाज कराकर पति के साथ लौट रही थी

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हमीपुर जिले में एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई। यह घटना जरिया थाना क्षेत्र के करहाई गांव के पास हुई, जब युवती अपनी बीमार बच्ची का इलाज कराकर पति के साथ घर लौट रही थी। मृतक युवती की पहचान सरिला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के अलकछुआ गांव निवासी अर्चना (23) पत्नी अवधेश के रूप में हुई है। वह अपने पति अवधेश के साथ राठ के एक निजी अस्पताल से अपनी मासूम बच्ची का इलाज कराकर वापस घर जा रही थी। रास्ते में करहाई गांव के पास सड़क पर मिट्टी पड़ी होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई। अर्चना सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने तत्काल अर्चना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरिला पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अर्चना को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *