हमीरपुर में ई-रिक्शा-ट्रक टक्कर में महिला की मौत:चंदौत गांव के पास हादसा, तीन लोग घायल

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हमीरपुर के सरीला तहसील के चंदौत गांव के पास एक सड़क हादसे में रविवार को ई-रिक्शा और ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब सरीला निवासी जितेंद्र अपना ई-रिक्शा लेकर चंदौत से सरीला जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने अपना ई-रिक्शा सड़क के किनारे खड़ा किया था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। मृतक महिला की पहचान जरिया निवासी 35 वर्षीय सुमन देवी पत्नी रमाकांत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शाम 4 बजे मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक महिला के पति रमाकांत ने बताया कि वे मबई गांव से एक अंतिम यात्रा में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *