हमीरपुर में फंदे से लटका मिला युवक का शव:परिजन बोले- शराब पीने का आदी था, किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। ढीहा डेरा मजरे के निवासी 25 वर्षीय राजेश कुमार का शव सोमवार सुबह उनके घर के कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी पर लटका मिला। माना जा रहा है कि यह घटना रविवार की देर रात हुई। परिजनों ने बताया कि राजेश रात में खाना खाकर सोया था और सुबह उसे फांसी पर लटका पाया गया। राजेश अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह शराब पीने का आदी था। पिता की मृत्यु के बाद घर की जिम्मेदारी उसी पर थी। मौदहा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा भरा। ग्रामीणों ने मांग की है कि पोस्टमॉर्टम की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव जल्द से जल्द परिजनों को सौंपा जाए। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने पुष्टि की कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *