हरदोई में कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर:कानून व्यवस्था में लापरवाही मिली, एसपी ने की कार्रवाई

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरदोई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कानून व्यवस्था और अभियानों के प्रति उदासीनता पर सख्त कार्रवाई की है। 24 नवंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात विनोद कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन हरदोई स्थानांतरित कर दिया गया। यह कार्रवाई प्रचलित अभियानों—जैसे NBW/वांछितों की गिरफ्तारी, विवेचना निस्तारण, अपहर्ताओं और गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी—में लापरवाही बरतने के मामले में की गई है। जनसुनवाई में भी शिथिलता पाई गई थी। जांच में लापरवाही सामने आई पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति किसी भी प्रकार की उदासीनता या शिथिलता न बरतें। उन्होंने निर्देश दिया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश जिले में कानून व्यवस्था की दृढ़ता और अभियानों की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। इसका लक्ष्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने और अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने का स्पष्ट संदेश देना है। जनपद में सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और नागरिक सेवा में पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ रवैये को बनाए रखने के लिए इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *