हरदोई के बिलग्राम–कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जरसेनामऊ गांव के पास ईंटों से लदी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो अलग-अलग बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में पहली बाइक पर सवार रजनीश (30 वर्ष) और मदनपाल (28 वर्ष), निवासी ग्राम सुनहारीपुरवा, थाना बिलग्राम, तथा दूसरी बाइक पर सवार अखिलेश (28 वर्ष) पुत्र रामशंकर, निवासी रसूलाबाद, कानपुर देहात, गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रजनीश और मदनपाल की मौत हो गई। अखिलेश का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक रजनीश और मदनपाल अपने परिवारों के इकलौते बेटे थे।
हरदोई में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को मारी टक्कर:दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
