हरदोई में पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा:कड़ाके की ठंड जारी, विजिबिलिटी 50 मीटर, 23 जनवरी को बारिश की संभावना

📅 Published: January 19, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरदोई में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड है। पिछले 48 घंटों से पड़ रही भीषण ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार, शनिवार और रविवार को सुबह के समय दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच रही। हवा में 97 प्रतिशत तक नमी के कारण गलन बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे दोपहर में थोड़ी राहत मिली। हालांकि, 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं ने शाम होते ही ठंड बढ़ा दी। मौसम विभाग ने जिले के लोगों के लिए राहत की खबर दी है। सोमवार से कोहरे का घनत्व कम होने और धूप तेज होने की संभावना है। आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में वृद्धि होगी, जिससे गलन से राहत मिलेगी। आगामी दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहेंगे और जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। प्रशासन ने किसानों को बदलते मौसम को देखते हुए अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *