हरदोई में CDO-DM मे कार्यालयों का निरीक्षण किया:लापरवाही करने वाले कर्मचारियों का वेतन रोका, नोटिस जारी

📅 Published: February 9, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरदोई में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और जिलाधिकारी (DM) ने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में लापरवाही और अनुपस्थिति पाए जाने पर कई कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनका एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। इनमें संविदा सहायक लेखाकार मानव कुमार, कनिष्ठ सहायक मदलसा पाण्डेय, BMM विनय कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक विनोद कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनीता देवी, संविदा लेखाकार रवि बाबू और कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद जान शामिल हैं। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सीडीओ ने विकास भवन में ई-ऑफिस संचालन और पत्रावलियों के रखरखाव की भी जांच की। उन्होंने अव्यवस्थित पार्किंग, साफ-सफाई की कमी और अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण में ढिलाई पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को इन कमियों को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अनुनय झा ने भी प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संग्रह और शस्त्र अनुभाग सहित विभिन्न पटलों की जांच की, साथ ही पत्रावलियों के रखरखाव और रिकॉर्ड रूम की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी और प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *