हरियाणा कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी:पॉलिटिकल साइंस में 71 पदों पर जॉइनिंग; 10 पोस्ट खाली, 3 कोर्ट केस के लिए रिजर्व

📅 Published: January 28, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कॉलेज कैडर में असिस्टेंट प्रोफेसर (पॉलिटिकल साइंस) के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 81 पदों के लिए निकाली गई इस भर्ती में 71 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जबकि तकनीकी और कानूनी कारणों से 10 पदों को फिलहाल खाली रखा गया है। भर्ती के लिए 173 कैंडिडेट ने इंटरव्यू दिया था। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने मई 2024 में कालेज कैडर के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में पॉलिटिकल साइंस विषय के 81 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। भर्ती के लिए 19 मई को नोटिफिकेशन जारी हुआ था। भर्ती प्रक्रिया में 40 पद जनरल, 8 पद ओएससी, 7 पद डीएससी, 14 बीसीए, 5 बीसीबी व 7 पद ईडब्ल्यूएस के लिए रिजर्व किए गए थे। जिसके लिए 20 जुलाई को सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट हुआ था। 10 पोस्ट रखी गई हैं खाली भर्ती परीक्षा के सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट में आयोग ने 173 कैंडिडेट को योग्य माना है। वहीं इनमें से 9 कैंडिडेट ऐसे हैं, जो रिजर्व से जनरल कैटेगरी में शामिल हुए हैं। वहीं दस पोस्ट को खाली रखा गया है। जिसमें 3 पोस्ट कोर्ट केस के लिए तथा 7 पोस्ट को विभागीय इश्यू के कारण खाली रखी गई हैं। भर्ती प्रक्रिया में 7 कैंडिडेट ऐसे हैं, जिन्हें हाईकोर्ट के आदेश पर प्रोविजनल तौर पर शामिल गया है। उनका वे इंटरव्यू में भी योग्य पाए जाते हैं तो उनका फाइनल फैसला कोर्ट केस के बाद होगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *