हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे:DIG दुग्गल को प्रेसिडेंट मेडल; रोहतक IG समेत 2 IPS अफसरों को एक्सीलेंट सर्विस मेडल

📅 Published: January 25, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेसिडेंट मेडल और एक्सीलेंट सर्विस मेडल से नवाजा जाएगा। गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई लिस्ट में DIG राजेश दुग्गल को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित किया जाएगा। राजेश दुग्गल वर्तमान में फरीदाबाद के जॉइंट कमिश्रर हैं। इनके अलावा, रोहतक के IG सिमरदीप सिंह, स्टेट क्राइम ब्रांच के SP सुनील कुमार, गुरुग्राम में ACP सुखबीर सिंह को एक्सीलेंट सर्विस के लिए पुलिस मेडल मिलेगा। 3 इंस्पेक्टरों को भी पुलिस मेडल
पुलिस मेडल पाने वालों में हिसार के इंस्पेक्टर कंवरपाल, मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी के इंस्पेक्टर नरेश कुमार, गुरुग्राम STF में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, फरीदाबाद के सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार, फरीदाबाद के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान, चौथी इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) में तैनात इंस्पेक्टर गुगन राम, कैथल की सब इंस्पेक्टर रेखा रानी और CID में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गौरव शर्मा शामिल हैं। DGP बोले- दूसरे कर्मचारियों का हौसला बढ़ेगा
हरियाणा पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने मेडल जीतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हरियाणा पुलिस के लिए गर्व की बात है कि उनके अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इस उपलब्धि से पदक पाने वाले अधिकारियों के साथ-साथ बाकी पुलिस बल का भी हौसला बढ़ेगा। उन्होंने सभी चयनित अधिकारियों और जवानों को भविष्य में भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। CM गुरुग्राम व गर्वनर पंचकूला में फहराएंगे तिरंगा मुख्यमंत्री नायब सैनी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में तिरंगा फहराएंगे। सरकार की ओर से इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सीएम के अलावा हरियाणा के गवर्नर असीम घोष पंचकूला में तिरंगा फहराएंगे। यहीं गवर्नर की ओर से एटहोम दिया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री अनिल विज यमुनानगर में झंडा फहराएंगे। इस बार लिस्ट में विधायकों के साथ जिला परिषद के चेयरमैनों को भी जगह दी गई हैं। वहीं नए जिले हांसी में मनोहर लाल खट्टर जाएंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *