हरियाणा में होंगे ‘पूल टीचर’, छुट्टी पर शिक्षक, तो पढ़ाई नहीं होगी बाधित

📅 Published: January 18, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना रुकावट जारी रखने के लिए नई योजना बनाने की तैयारी में है। इसके तहत ‘टीचर्स पूल’ बनाया जाएगा। योजना का मकसद यह है कि जब कोई टीचर अवकाश पर जाए, तो उसकी जगह दूसरा टीचर भेजा जा सके। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा, जहां जरूरत के अनुसार टीचर मिल सकेंगे। इससे स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ गुरुग्राम में हुई प्री-बजट बैठक में मिले सुझावों के आधार पर यह योजना बनाने पर ​मंथन चल रहा है। शिक्षा विभाग ने कई योजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। क्लस्टर स्कूल बनेंगे सामाजिक चेतना केंद्र हर जिले में बनेगा शिक्षा सदन : शिक्षा विभाग की योजना है कि हर जिले में एक शिक्षा सदन बनाया जाए। यह मुख्यालय जैसा एक केंद्र होगा, जहां से जिले की सभी शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होंगी। इससे संसाधनों का सही इस्तेमाल होगा और शिक्षा कार्यक्रमों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। क्लस्टर स्कूल बनेंगे सामाजिक चेतना केंद्र : सरकार क्लस्टर स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सामाजिक चेतना केंद्र में बदलने की योजना बना रही है। इन केंद्रों में पब्लिक लाइब्रेरी, डिजिटल लाइब्रेरी, योग और मेडिटेशन की जगह, स्किल डेवलपमेंट और सांस्कृतिक गतिविधियों की सुविधाएं दी जाएंगी। इन्हें 3 साल की विकास योजना के तहत तैयार किया जाएगा। छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी। इंडस्ट्री के साथ मिलकर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि बच्चे शुरुआती स्तर से ही कौशल सीख सकें। {शेष पेज 6 पर

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *