हरियाणा सरकार ने दो विभागों के कर्मचारियों को राहत दी है। बागवानी और मत्स्य पालन दोनों विभागों के कर्मचारियों को व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा (CCHFE) स्कीम में शामिल कर लिया गया है। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार के रेगुलर कर्मचारी, पेंशनर और उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ मिलेगा। ये व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा (CCHFE) 1 नवंबर 2023 को सफलतापूर्वक शुरू की गई। इसको लेकर सभी जिलों के सभी सिविल सर्जनों को निर्देश जारी किए गए हैं। यहां देखिए नोटिफिकेशन की कॉपी… अब जानिए नोटिफिकेशन में क्या कहा गया नोटिफिकेशन में सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिए गए हैं कि सूचित किया जाता है कि, डीजीएचएस के पैनल में शामिल 447 अस्पतालों को पहले ही एचईएम 2.0 पोर्टल पर शामिल किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, डीजी कार्यालय के पैनल में शामिल शेष अस्पतालों को निर्देश दिया जाता है कि वे एचईएम पोर्टल (https://hospitals.pmjay.gov.in) पर पैनल प्रकार टैब में “योजना विकल्प CCHFE” चुनकर पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन भेजें। एसएचए नहीं करेगा अस्पतालों को शामिल नोटिफिकेशन के मुताबिक, एचईएम पोर्टल पर प्राप्त अस्पताल आवेदन के पैनल में शामिल होने का एकमात्र मानदंड डीजी कार्यालय के साथ उसका पैनल होना है और एसएचए किसी भी अस्पताल को कैशलेस योजना के अंतर्गत अलग से पैनल में शामिल नहीं करेगा। आपके कार्यालय के पैनल में शामिल शेष अस्पतालों के आवेदन HEM पोर्टल पर जमा करवाना सुनिश्चित करें ताकि पात्र लाभार्थी (कर्मचारी/पेंशनभोगी/आश्रित) योजना का अधिकतम लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त, सिविल सर्जनों से अनुरोध है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी पात्र लाभार्थियों का उक्त योजना के अंतर्गत उपचार हो।
हरियाणा में 2 सरकारी विभागों के कर्मचारियों को बड़ी राहत:कैशलेस हेल्थ स्कीम में हुए शामिल; पेंशनर, आश्रितों को भी मिलेगा लाभ, आदेश जारी
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
