हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक घायल:सोनभद्र में महाशिवरात्रि की तैयारी के दौरान हुआ हादसा, वाराणसी रेफर

📅 Published: February 13, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र में रेणुकूट रेलवे स्टेशन के समीप झंडा लगाते समय 11 हजार केवीए बिजली सप्लाई लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल हिंडालको चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रेनुकूट नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार दोपहर रेलवे स्टेशन के पास ऊंचाई पर झंडा लगाया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए समय रहते बिजली सप्लाई तत्काल बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेनुकूट पुलिस चौकी प्रभारी संजय सिंह के अनुसार, घायल युवक की पहचान शुभम कुमार कनौजिया (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शिव बारात के लिए झंडा लगा रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया। हिंडालको चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद एहतियातन उसे वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक युवक की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और आवश्यक चिकित्सकीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *