हाजीपुर ग्राम पंचायत का नाम बदला:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'सियारामपुर' करने को दी स्वीकृति

📅 Published: January 31, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हरदोई में भरावन विकास खंड की हाजीपुर ग्राम पंचायत का नाम बदलकर अब सियारामपुर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस नाम परिवर्तन को अपनी स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा गया है। यह प्रक्रिया ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के साथ-साथ विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अशोक अग्रवाल के प्रस्ताव पर शुरू हुई थी। जिला पंचायत ने इस नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को शासन को भेजा था, जिस पर अब सहमति मिल गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बताया कि 29 अप्रैल 2025 को हुई जिला पंचायत की बैठक में एमएलसी अशोक अग्रवाल द्वारा दिए गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से सहमति दी गई थी। एमएलसी ने जानकारी दी थी कि भरावन विकास खंड के हाजीपुर गांव की आबादी लगभग 1100 है, जिसमें 209 हिंदू परिवार रहते हैं और कोई मुस्लिम परिवार नहीं है। स्थानीय निवासियों और ग्राम पंचायत ने हाजीपुर का नाम बदलकर सियारामपुर करने का अनुरोध किया था। जनभावनाओं को देखते हुए, जिला पंचायत ने प्रस्ताव का अनुमोदन कर इसे शासन को भेजा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इस नाम परिवर्तन पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और सियारामपुर के निवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *