हाथरस के स्कूल में छात्रा को सांप ने काटा:कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हुई घटना, छात्रा आगरा रेफर

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हाथरस के सादाबाद स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गुरुवार को एक छात्रा को सांप ने डस लिया। कक्षा आठ की छात्रा दीपा पुत्री मनवीर सिंह निवासी नगला कली को सांप ने डस लिया। घटना के बाद स्कूल में मौजूद छात्राओं और शिक्षिकाओं में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि सांप खेतों की ओर से आकर विद्यालय परिसर में घुस गया था, जिसे बाद में मौके से भगाया गया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। विद्यालय प्रशासन ने अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी।सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी, प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। छात्रा को तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया गया है, वहां उसका उपचार जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *