हाथरस मंडी समिति में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत:व्यापारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हाथरस में आज रविवार को मंडी समिति में जिला बार एसोसिएशन हाथरस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। दर्जनों व्यापारी बंधुओं ने फूल माला और पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन हाथरस के नव निर्वाचित पदाधिकारियों में विनोद कुमार शर्मा (बंटी) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील कुमार शर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम, भगवती प्रसाद बघेल कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय, ममता कौशिक (चतुर्वेदी) कोषाध्यक्ष, अखिलेश कुमार ‘प्रेमी’ सह-सचिव द्वितीय, भूपेन्द्र प्रताप सिंह जादौन सह-सचिव तृतीय और दीपक कुमार लवानियाँ शामिल थे। स्वागत कार्यक्रम में मुकेश चतुर्वेदी (पूर्व प्रवक्ता, जिला बार एसोसिएशन हाथरस), मनोज कुमार उपाध्याय, भूपेंद्र कुमार, अनिल कुमार शर्मा, नरेश वार्ष्णेय, प्रशांत शर्मा और सुमित उपाध्याय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह स्वागत कार्यक्रम मनोज उपाध्याय द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए गए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *