हाथरस में सड़क हादसे में युवक की मौत:आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर अज्ञात वाहन टक्कर से हादसा, शादी में शामिल होने गया था

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिधिपुर गांव के एक युवक की आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने पोइया (आगरा) गया था, जहां अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना गुरुवार की देर रात आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित खाना खंदोली क्षेत्र के पोइया गांव के पास हुई। बिधिपुर निवासी 22 वर्षीय कन्हैया पुत्र मुरली को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कन्हैया को तत्काल उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य आगरा अस्पताल पहुंचे। परिवारजन शव को लेकर वापस चौकी दिसावर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सादाबाद कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना के बाद बिधिपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों में गहरा दुख है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *