हाथरस में हाईवे पर मिला अज्ञात युवक का शव:सड़क हादसे में मौत की आशंका, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के मिरगामई रोड हाईवे के पास आज सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना कस्बा मेंडू के पास हुई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। पहचान अब तक नहीं हो सकी मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। काफी देर तक प्रयास करने के बावजूद उसकी पहचान स्थापित नहीं हो सकी। पुलिस आसपास के थानों और क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी मिलान कराने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में छानबीन कर संभावित सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *