हाथरस में 6 महीने के बच्चे की मौत:पीएम रिपोर्ट में चोट लगने से मौत की पुष्टि, परिजनों ने जताई थी इंजेक्शन से मौत की आशंका

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हाथरस जंक्शन के रेलवे रोड देवी नगर निवासी राजनाथ प्रताप सिंह के छह माह के बेटे तनिष्क की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक सप्ताह पहले तबीयत बिगड़ने पर राजनाथ बच्चे को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आए थे। अस्पताल में बच्चे के चेहरे पर चोट के निशान देखे गए। एक्स-रे और सीटी स्कैन भी कराया गया। इमरजेंसी में तैनात ईएमओ ने बच्चे को चोटिल बताया। सीटी स्कैन रिपोर्ट में बच्चे की बाईं आंख के नीचे खोपड़ी में फ्रैक्चर और हाथ में अंदरूनी चोट पाई गई। डॉक्टरों ने बच्चे को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन बताया जाता है कि परिजन उसे घर ले गए। शनिवार को अचानक दम तोड़ दिया। बच्चे द्वारा कोई हरकत न करने पर उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया । बच्चे के पिता का कहना है कि 12 नवंबर को बच्चे को हाथरस जंक्शन में इंजेक्शन लगाया गया था। पिता ने इसी इंजेक्शन के कारण बच्चे की मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने आज शनिवार की शाम बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण चोट लगना बताया गया है। कोतवाली प्रभारी हाथरस जंक्शन ललित कुमार ने पुष्टि की कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण चोट लगना ही आया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *