हापुड़ में बाइक पर चार युवकों का स्टंट:एक को गोद में बैठाकर चलाई, पुलिस ने 26,500 का चालान किया

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हापुड़ में शनिवार को चार युवकों ने एक मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट किया। उन्होंने अपने एक साथी को गोद में बैठाकर तेज रफ्तार से बाइक चलाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर पहले से ही तीन लोग सवार थे। पीछे बैठे एक युवक ने चौथे साथी को गोद में उठा लिया और इसी अवस्था में मुख्य मार्ग पर बाइक दौड़ाते रहे। इस तरह के स्टंट से संतुलन बिगड़ने पर गंभीर हादसा हो सकता था। वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना पुलिस के संज्ञान में आई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित मोटरसाइकिल का चालान किया। यातायात प्रभारी छविराम ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 26,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बाइक मालिक को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा होने पर वाहन जब्त करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *