भारतीयम संस्था के 35वें स्थापना वर्ष के अवसर पर शिवांजना स्टूडियो के सहयोग से दो दिवसीय संगीत और नाटक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दूसरे दिन, गुरुवार को गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी ऑडिटोरियम में हास्य नाटक “द क्लाउन-विदूषक” का मंचन किया गया। इस नाटक के माध्यम से विश्व के महानतम विदूषक चार्ली चैपलिन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।यह नाटक वि.वा. शिरवाडकर द्वारा लिखा गया है और चार्ली चैपलिन के जीवन से प्रेरित है। “द क्लाउन-विदूषक” का निर्देशन वरिष्ठ नाट्य निर्देशक पुनीत अस्थाना ने किया। यह सामाजिक व्यंग्य से भरपूर एक प्रस्तुति थी। राजबहादुर करोड़पति होने के बावजूद संवेदनहीन नाटक का नायक भोलाराम एक सरल और संवेदनशील व्यक्ति है, जो अपने सहज आचरण के कारण अक्सर हास्य का पात्र बन जाता है। इसके विपरीत, उद्योगपति राजबहादुर करोड़पति होने के बावजूद मजदूरों के प्रति संवेदनहीन है। उसकी पत्नी अमेरिका चली जाती है, और राजबहादुर शराब में डूबा अकेला जीवन व्यतीत करता है। कहानी में भोलाराम और राजबहादुर की अप्रत्याशित मुलाकातें कई हास्यपूर्ण और नाटकीय घटनाओं को जन्म देती हैं। भोलाराम की सहानुभूति से प्रभावित होकर राजबहादुर उसे अपना मित्र और नशे में अपनी कंपनी का डिप्टी मैनेजर बना देता है, लेकिन अगले ही दिन उसे कार्यालय से बाहर निकाल देता है। दोनों का प्रेम सफल होता है.. इसी बीच, भोलाराम की मुलाकात कारखाने में दुर्घटना में मारे गए एक मजदूर की अंधी बेटी अंजलि से होती है। भोलाराम उसकी मदद कर उसका जीवन बदल देता है। वह अंजलि की आँखों का इलाज करवाता है, जिससे वह उसे अपनी आँखों से देख पाती है। अंततः, दोनों का प्रेम सफल होता है। ये कलाकारों ने हिस्सा लिया भोलाराम की भूमिका में केशव पंडित ने चार्ली चैपलिन की मासूमियत और सहज भावों को जीवंत किया। राजबहादुर के चरित्र में राजीव रंजन सिंह ने द्वैध व्यक्तित्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पूजा सिंह ने अंजलि के दर्द और भावनाओं को बखूबी दर्शाया। अम्बरीश बॉबी, तुषार बाजपेई, रामेन्द्र लाल, ऋतु श्रीवास्तव, बाल कलाकार कैरा कुन्ती सिंह सहित अन्य सभी कलाकारों ने भी अपनी अदाकारी से दर्शकों का मन मोह लिया।
हास्य नाटक 'द क्लाउन-विदूषक' का मंचन:भारतीयम संस्था के समारोह में चार्ली चैपलिन को दी श्रद्धांजलि
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
