हिंदू महाविद्यालय में एबीवीपी कॉलेज इकाई का गठन:अध्यक्ष शिवम ठाकुर, मंत्री नवनीत कटारिया; नई कार्यकारिणी घोषित

📅 Published: January 20, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मुरादाबाद महानगर इकाई ने आज हिंदू महाविद्यालय में अपनी कॉलेज इकाई का गठन किया। इस अवसर पर छात्रहित, राष्ट्रहित और शिक्षा सुधार की विचारधारा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नई कॉलेज कार्यकारिणी की घोषणा की गई। गठन प्रक्रिया के तहत शिवम ठाकुर को कॉलेज इकाई अध्यक्ष और नवनीत कटारिया को कॉलेज इकाई मंत्री नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर रवि चौहान, यश प्रजापति, अंजलि दिवाकर, हर्ष कुमार और दीपांशु ठाकुर का चयन हुआ। सहमंत्री के दायित्व आंचल दिवाकर, तन्वी अग्रवाल, यश गौतम, अनिकेत शर्मा और लकी दिवाकर को सौंपे गए। अन्य नियुक्तियों में उदय पांडे को (एसएफएस) संयोजक, रवि शर्मा को (एसएफडी) संयोजक और हिमांशु सागर को मीडिया संयोजक बनाया गया। लक्ष्मी कश्यप को छात्रा प्रमुख का दायित्व मिला, जबकि दिव्यांशी और कीर्ति को कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इस अवसर पर महानगर सहमंत्री छविनाथ अरोरा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। यह छात्रहितों की रक्षा, शैक्षणिक वातावरण की शुद्धता, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई गठित कॉलेज इकाई से विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और रचनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *