हिसार में शादी के 3 दिन बाद दुल्हन फरार:पति-देवर को दूध में नींद की गोलियां दीं; छत्तीसगढ़ से लाए, ₹4 लाख खर्च किए

📅 Published: February 17, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

हिसार में शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन घर से भाग गई। उसने पति और देवर को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर दीं। परिवार ने बिचौलिए के जरिए छत्तीसगढ़ की युवती से से रिश्ता किया था। इसके बाद 4 लाख रुपए खर्च कर हिसार में शादी की। बदले में युवती के परिवार को सोने की चेन और कड़ा भी दिया। खास बात यह है कि परिवार ने बहू को घुंघरू वाली पाजेब लाकर दी थी, ताकि उसकी मौजूदगी का अहसास होता रहे। मगर, वह इतनी शातिर निकली की पाजेब उताकर भाग गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने पति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि युवती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है। पुलिस टीम अब युवती के साथ-साथ उन लोगों को तलाश रही है, जिन्होंने यह शादी कराई थी। इस तरह दुल्हन ने दिया वारदात को अंजाम… पुलिस पर देरी से कार्रवाई का आरोप
अनिल बंसल ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस ने देरी से कार्रवाई की है। उन्होंने सोमवार सुबह 7 बजे पुलिस को सूचना दे दी थी। मगर, पुलिस ने 11 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद जब बहू की मोबाइल लोकेशन खंगाली तो वह दिल्ली में मिली। हमें शक है कि वह अपने परिवार के पास ही गई है, ऐसे में पुलिस को उसका जल्द से जल्द पता लगाना चाहिए। बिचौलिया संतोष का भी इसमें हाथ हो सकता है। जब उससे फोन पर बात की तो वह उल्टा हमें ही धमकाने और कार्रवाई करने का डर दिखाने लगा। जांच अधिकारी बोले- मामले की जांच जारी
इस मामले की जांच ASI सुनीता देवी को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संभावित ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी कर रही है। लोकेशन ट्रेस कर फरार दुल्हन का पता लगा रहे हैं। जल्द उसे पकड़ लेंगे। ———————– ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा में पकड़ी लुटेरी दुल्हन की पूरी कहानी:बॉयफ्रेंड भाई बनता, मां-बाप किराए के, एक रात के बाद भाग जाती, एक चूक से पकड़ी हरियाणा के रेवाड़ी में पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन कौशल्या उर्फ पूजा यूपी के सुल्तानपुर के हकीमपुर गांव की रहने वाली है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि वह पति को छोड़ चुकी है। गांव का ही युवक राकेश उसका बॉयफ्रेंड है। ऐश की जिंदगी जीने की ख्वाहिश में ही दोनों ने फर्जी शादी रचाकर पैसा कमाने का धंधा पकड़ा। (पूरी खबर पढ़ें)

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *