िदन में चाहे आधा घंटा ही हो, अपना मी-टाइम जरूर होना चाहिए

📅 Published: February 4, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सिर्फ अनिश्चित ही नहीं, बेहद कंपीटीटिव भी है। चाहे हम मानें या न मानें, ज़िंदगी और इंडस्ट्री दोनों में कंपीटीशन साथ-साथ चलता है और एक तरह से यह ज़रूरी भी है। कंपीटीशन इंसान को उसके लक्ष्य के करीब ले जाता है। ज़िंदगी में रुकावटें और प्रतिस्पर्धा हमेशा रहेंगी, लेकिन उनसे ऊपर उठकर आगे बढ़ना ही असली कला है। इसका मतलब यह नहीं कि जीवन को नज़रअंदाज़ किया जाए। दोनों को साथ लेकर चलना ज़रूरी है और मैं भी यही करता हूं। यह बोले अभिनेता दानिश अख्तर। वह टीवी शोज़ सिया के राम, जय मां वैष्णोदेवी, संतोषी मां जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों का हिस्सा रह चुके हैं। हाल ही में वह एक विज़िट के तहत पंचकूला पहुंचे, जहां उनसे खास बातचीत हुई। जिंदगी जीने के तरीके को लेकर बोले – ज़िंदगी बहुत अनिश्चित है। इसलिए मैं न तो अतीत में जीता हूं और न ही भविष्य की चिंता करता हूं। मेरा ध्यान वर्तमान पर रहता है। हालात जैसे भी हों, इंसान को अपने लक्ष्य पर काम करते रहना चाहिए। बोले- ज़िंदगी में कभी-कभी रुकना भी पड़ता है, जो गलत नहीं है। आराम करना ज़रूरी है, लेकिन हार मानना कभी विकल्प नहीं होना चाहिए। अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए क्या करते हैं? इस पर बोले – हम सभी अपनी सेहत को अनदेखा करते हैं, जबकि हर किसी के पास वक्त होता है बस लोग उसे सही जगह नहीं लगाते। योग हो या वर्कआउट, हफ्ते में तीन से पांच दिन और कम से कम आधा घंटा ज़रूर करना चाहिए। यही असली ‘मी-टाइम’ है, जिसमें हम अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हैं। मैं यही सलाह सभी को देता हूं आैर खुद भी अपनाता हूं। ज़िंदगी के दो मूलमंत्र हैं… वे बोले- ज़िंदगी के दो मूलमंत्र हैं। पहला, किसी भी बात के लिए घबराने की ज़रूरत नहीं है। सही समय भगवान के हाथ में होता है। इंसान को बस लगातार मेहनत करते रहना चाहिए, क्योंकि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। दूसरा, कृतज्ञता और धैर्य। जो मिला है उसके लिए शुक्रगुज़ार रहें और जो चाहिए उसके लिए धैर्य रखें। अगर कोई इन दोनों बातों को अपना ले, तो उसकी ज़िंदगी में खुशियां भी रहेंगी और वह अपनी हर मनचाही मंज़िल हासिल कर सकेगा। Chit Chat

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *