10वीं के छात्र पर बेल्ट-डंडों से हमला:थार-बुलेटसवार युवकों ने सरेराह रोककर पिटाई, दोस्त को भी नहीं बख्शा

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज में एक 10वीं के छात्र के साथ दिनदहाड़े मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। खेलगांव पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पर स्कूल से निकलते ही दबंगों ने स्कूटी रोककर हमला कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल से निकलते ही स्कूटी रोककर मारपीट
घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। इंग्लिश परीक्षा देकर छात्र अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान स्कूल के पास रेलवे फ्लाईओवर से पहले ही उन्हें रोक लिया गया। बुलेट और थार में पहुंचे लड़कों ने घेरा
छात्र के पिता ने बताया, तेजस केशरी बुलेट और बिना नंबर की थार गाड़ी के साथ पहले से ही खड़ा था। जैसे ही छात्र रेलवे फ्लाईओवर के पास पहुंचा, उसने स्कूटी रोककर चाबी निकाल ली। इसके बाद थार में बैठे आबिद, बाहरी स्कूल के छात्र अरसान व जिकरान समेत 3–4 लड़के उतरे और उनके बेटे पर टूट पड़े। डंडे-बेल्ट से पीटा, चश्मा भी तोड़ा
पिता के मुताबिक, हमलावरों ने बेटे को डंडे और बेल्ट से बुरी तरह मारा। इस दौरान उसका चश्मा टूट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी को भी पीटा गया। लोगों ने छात्र को बचाया, हमलावरों ने पीछा भी किया
मारपीट होते देख राहगीरों ने किसी तरह छात्र को अपनी गाड़ी में बैठाकर वहां से निकाला। इस पर हमलावरों ने बुलेट व थार से पीछा भी किया। किसी तरह पीड़ित छात्र घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। पिता ने पुलिस से दर्ज कराई रिपोर्ट, मेडिकल की मांग
घटना की जानकारी पर छात्र के पिता ने एयरपोर्ट थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी और मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। न ही घटना में प्रयुक्त बुलेट व थार को बरामद कर सकी है। एयरपोर्ट पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *