10 हजार सेवादार बना रहे 5 लाख का लंगर:गुरु तेगबहादुर के 350वें शहीदी पर्व पर हो रहा कार्यक्रम, महिलाएं-बुजुर्ग-बच्चे तैयारियों में जुटे

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सेवा, समर्पण और समरूपता का प्रतीक, गुरु का लंगर। जिसमें जाति, धर्म और ऊंच-नीच का भेदभाव भूलकर सभी एक साथ लंगर छकते हैं और समाज में एकता का संदेश देते हैं। इस लंगर को तैयार करने के लिए कानपुर में 10 हजार सेवादार जुटे हुए हैं, जो 5 लाख लोगों का लंगर तैयार कर रहे हैं। श्रीगुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को मोतीझील में गुरु का लंगर बरताया जाएगा। इस बार विशेष यह रहेगा कि 5 लाख लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है, जिसमें सभी एक साथ बैठकर गुरु का प्रसाद छकेंगे। सोमवार से ही लंगर तैयार करने का काम शुरू हो गया, जो सारी रात चलता रहेगा। महिलाएं, बुजुर्ग युवा साथ में दे रहे सेवा मोतीझील में मंगलवार को होने वाले लंगर को तैयार करने के लिए जहां एक ओर महिलाएं पूरे उत्साह के साथ जुटी हुई हैं। महिला संगत के साथ ही बुजुर्ग और युवा भी पूरे उत्साह के साथ सेवाएं दे रहे हैं। जिससे कि मंगलवार को होने वाले लंगर में सभी संगत को समय से गुरु का प्रसाद छकाया जा सके। बड़ों से बच्चे सीख रहे सेवा लंगर की तैयारियों में स्कूली बच्चे भी सेवा करते नजर आए। जिनको उनके परिवार के लोग साथ लेकर आए थे। बच्चों में बचपन से ही सेवा के संस्कार भरने के लिए उन्हें लाया गया और उन्हें गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। अपने परिजनों के साथ बच्चे भी लंगर की तैयारियां करते नजर आए। 5 लाख लोगों के लिए तैयार हो रहा लंगर मोतीझील में हर साल होने वाले लंगर में लगभग 2 से 2.5 लाख लोग लंगर में शामिल होकर प्रसाद छकते थे। लेकिन गुरु के 350वें शहीदी पर्व को देखते हुए इस साल संगत को दुगना मानकर लंगर की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन कमेटी के अनुसार इस साल भीड़ ज्यादा होगी। श्रीगुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह ने बताया कि लंगर में 5 लाख लोग शामिल होंगे। इसी को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। लंगर में पारंपरिक रूप से गुरु का प्रसाद तैयार किया जा रहा है, जो लंगर में शामिल होने वाले हर व्यक्ति को मिलेगा। 5 टन देशी घी से तैयार होगा हलआ लंगर में 5 लाख लोगों के शामिल होने संभावना को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। इसमें 5 टन देशी घी से हलवा तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही आलू, गोभी, टमाटर की सब्जी तैयार की जाएगी। लंगर में पारंपरिक रूप से सभी को रोटी, सब्जी, दाल, चावल, सलाद और हलवा परोसा जाएगा। घरों से तैयार होकर आएंगी रोटियां गुरु का लंगर तैयार करने के लिए एक ओर जहां सिख संगत मोतीझील लॉन में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर घरों में भी लंगर की तैयारियां जारी हैं। महिला संगत घर में रोटियां तैयार कर रही हैं, जो गाड़ियों और लोडर में रखकर लंगर स्थल तक पहुंचाई जाएंगी, जिससे कि हजारों लोगों को एक साथ लंगर छकाया जा सकेगा। 12-12 घंटे लगातार दे रहे सेवाएं श्रीगुरु सिंह सभा के महासचिव गुरविंदर सिंह वासु प्रिंस ने बताया कि लंगर तैयार करने में जुटे सेवादार बिना थके और रुके लंगर तैयार कर रहे हैं। 12-12 घंटों से लगातार लंगर की तैयारियां की जा रही हैं। लगभग 10 हजार महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे लंगर की तैयारियां कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा लंगर मोतीझील लॉन में गुरु का लंगर मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा और देर शाम तक जारी रहेगा। इससे पहले शबद कीर्तन होंगे, जिसमें रागी जत्था गुरु महिमा का बखान करेगा। वहीं शाम को भी लगातार गुरुद्वारे में शबद कीर्तन जारी रहेंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *