22-23 नवंबर को बूथों पर जमा होंगे वोटर फॉर्म:फर्रुखाबाद में 4 दिसंबर तक चलेगा तक चलेगा अभियान

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 नवंबर (शनिवार) और 23 नवंबर (रविवार) 2025 को विशेष अभियान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इन विशेष अभियान दिवसों पर सभी मतदाता अपने बूथ पर जाकर गणना प्रपत्र भर सकते हैं। भरे हुए प्रपत्रों को अपने बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के पास जमा कराया जा सकता है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है। यह विशेष पुनरीक्षण कार्य 4 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार, इन अभियान दिवसों में मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाकर एकत्र किए जाएंगे। जनपद के सभी ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों, सभासदों, राजनैतिक दलों के सदस्यों, गैर-सरकारी संगठनों, समाजसेवियों और समस्त मतदाताओं से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *