25 नवंबर को आगरा में बंद रहेंगी मीट की दुकानें:साधु टीएल वासवानी जयंती पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय 'नो मीट डे'

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा में मंगलवार यानि 25 नवंबर को मीट कारोबार बंद रहेगा। दुकानें भी नहीं खुलेंगी। साधु टीएल वासवानी की जयंती को अंतरराष्ट्रीय ‘नो मीट डे’ के रूप में मनाए जाने के चलते यह निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में पशु कल्याण अधिकारी डा. अजय कुमार सिंह ने बताया-सरकारी आदेश के तहत स्लॉटर हाउस, मीट मार्केट, मीट की दुकानों सहित मांस से संबंधित सभी प्रकार का कारोबार 25 नवंबर को प्रतिबंधित रहेंगे। नगर निगम की टीम करेंगे निगरानी
डा. अजय कुमार सिंह के अनुसार, यह निर्देश प्रत्येक वर्ष की तरह पशु संरक्षण और अहिंसा के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीमों को आदेशों के पालन के लिए पूरी तरह सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मीट कारोबारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे शासनादेश का सम्मान करते हुए सहयोग प्रदान करें। नगर निगम ने शहर के सभी क्षेत्रों में निरीक्षण की योजना भी बनाई है, ताकि किसी भी स्तर पर नियमों की अवहेलना न हो। कुत्तों का किया वेक्सीनेशन इधर, नागर निगम द्वारा रेबीज फ्री आगरा की मुहिम को और प्रभावी बनाने के लिए कुत्तों के वेक्सीनेशन अभियान को तेज़ कर दिया है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने वार्ड 54 के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया। अभियान के दौरान सिरकी मंडी, कोठी मीना बाजार, करुणा बुद्ध बिहार और प्रताप नगर रोड क्षेत्र में कुल 242 कुत्तों को रेबीज के टीके लगाए। पशु कल्याण अधिकारी डा. अजय कुमार सिंह-शहर में स्ट्रीट डॉग्स की संख्या को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में टीकाकरण किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह अभियान अन्य वार्डों में भी इसी प्रकार व्यापक रूप से चलाया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *